Search

 
 
 

सड़क के बीचों बीच गड्ढे में भरे पानी में अनशन पर बैठे युवा समाजसेवी

 

लिखित आश्वासन के बाद ही होगा अनशन समाप्त : दिलीप तिवारी

नीलांबर पितांबरपुर : बारिश के बाद लेस्लीगंज-सतबरवा मार्ग की स्थिति बदतर हो गई है. सर्वाधिक खराब स्थिति प्रखंड मुख्यालय ढेला गांव में आशीर्वाद अस्पताल के पास की है. जहां सड़क पहले से गड्ढों में तब्दील है. इसमें बारिश का पानी इकट्ठा हो गया है. राहगीरों को हर कदम पर परेशानी झेलनी पड़ रही है. सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर न तो किसी जनप्रतिनिधि ने और न ही प्रशासनिक पदाधिकारी ने कोई पहल की. इससे नाराज प्रखंड क्षेत्र के किरतो निवासी समाजसेवी दिलीप तिवारी तपती धूप में सड़क के बीचों-बीच जल जमाव वाले गड्ढे में अनशन पर बैठ गए. श्री तिवारी के समर्थन में कुरान परा पंचायत के उप मुखिया अनुज कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता हरिओम प्रजापति भी अनशन पर बैठ गए हैं. श्री तिवारी ने बताया कि राहगीरों को हर कदम पर परेशानी उठानी पड़ रही है. आवागमन की दृष्टि से यह सड़क बहुत ही महत्वपूर्ण है. यह सड़क लगभग बीस गांवों को जोड़ती है. सड़क के बीच जलभराव हो गया है. जिसके कारण राहगीरों का आवागमन कष्टदायक हो गया है. दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है. ग्रामीण महीनों से सड़क मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस सड़क की बदतर स्थिति पर ध्यान नहीं दिया. अब सड़क पर हम बैठे हैं. जब तक जल जमाव की समस्या का निदान नहीं होता है, हम पानी में बैठे रहेंगे. अनशनकारी युवा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक प्रशासन की तरफ से लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, अनशन समाप्त नहीं करेंगे. इसे भी पढ़ें : 1000">https://lagatar.in/illegal-mining-scam-of-1000-crores-ed-sent-summons-to-dsp-rajendra-dubey/">1000

करोड़ का अवैध खनन घोटाला: ईडी ने DSP राजेंद्र दुबे को भेजा समन

करोड़ों की लागत से बनी है यह सड़क

यहां बता दें कि लेस्लीगंज मुख्यालय नया बाजार चौक से लेकर राजहरा होते सतबरवा तक इस सड़क का निर्माण करोड़ों की लागत से कराया गया है. लेकिन सड़क निर्माण में बरती गई अनियमितता के कारण सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गये हैं, जिसमें जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-advocate-missing-for-petition-filed-for-cbi-probe-police-engaged-in-search/">अवैध

खनन केस: CBI जांच के लिए दायर याचिका के पैरवीकार लापता, खोज में लगी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही