Search

 
 
 

बढ़ सकता है आपका बिजली बिल, 2.85 रुपये प्रति यूनिट टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव

 
  • शहरी घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर 6.65 रुपये से बढ़ाकर 9.50 रुपये करने का प्रस्ताव
  • फिक्स्ड चार्ज प्रति माह लोड के आधार पर तय करने का प्रस्ताव
Ranchi: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के वित्तीय वर्ष 2024-25 के टैरिफ प्रस्ताव से घरेलू उपभोक्ताओं को झटका लग सकता है. निगम ने प्रति यूनिट 2.85 रुपये टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. यानी वर्तमान दर 6.65 रुपये प्रति यूनिट को बढ़ाकर 9.50 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया गया है. साथ ही फिक्स्ड चार्ज में भी भारी बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव है. बता दें कि झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने फरवरी 2024 में ही वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए टैरिफ की घोषणा की थी. जो एक मार्च 2024 से लागू हो गया है. अब आयोग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए टैरिफ पर सुनवाई की जायेगी. जिसकी घोषणा जून माह में संभव है.

उपभोक्ताओं से मांगी गई आपत्ति

जेबीवीएनएल टैरिफ प्रस्ताव को जारी करते हुए जनता से आपत्ति की मांग की गई है. जनता अपनी आपत्ति वेबसाइट या ई-मेल कर दे सकते हैं. पत्र के माध्यम से भी सचिव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के पास अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

क्या है 2024-25 का टैरिफ

 प्रस्ताव (प्रति यूनिट दर) श्रेणी,वर्तमान दर, वर्तमान फिक्सड चार्ज (मासिक), प्रस्तावित दर, प्रस्तावित फिक्सड चार्ज (प्रति किलोवाट/मासिक) घरेलू(ग्रामीण)- 6.30- 75- 8.25- 75/किवा/माह घरेलू(अरबन)- 6.65- 100---9.50---100 /किवा/माह घरेलू(एचटी)- 6.25/केवीएच-150/केवीए- 9.50/केवीएच---100/किवा/माह कॉमर्शियल (रूरल )---6.10---120 /किलोवाट 10---200/किवा/माह कॉमर्शियल(अरबन)- 6.65---200/किलोवाट---10.50---450/किवा/माह सिंचाई---5.30---50/एचपी/माह- 8---50/एचपी/माह एलटीआइएस- 6.05/केवीएएच---150/केवीए---9/केवीएच-300/केवीए/माह एचटीआइस- 5.85/केवीएएच- 400/केवीए- 6.30/केवीएएच- 450/केवीए/माह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही