Search

 
 
 

धनबाद जिले में आपकी सरकार आपके द्वार के पहले दिन सिर्फ 32% आवेदनों का निष्पादन

 
Dhanbad : धनबाद जिले में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के पहले दिन 12 अक्टूबर को सभी प्रखंडों को मिलाकर कुल 3923 आवेदन प्राप्त हुए. इसमें से 1254 (32%) आवेदनों का ही निष्पादन किया जा सका. इसके तहत गोविंदपुर प्रखंड में 610, तोपचांची में 148, कलियासोल में 237, बाघमारा में 1227, निरसा में 251, में बलियापुर 664, टुंडी में 435 और एग्यारकुंड प्रखंड में 351 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें गोविंदपुर में 114, तोपचांची में 14, कलियासोल में 29, बाघमारा में 183, निरसा में 100, बलियापुर में 446, टुंडी में 222, और एग्यारकुंड में 146 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन हुआ. बलियापुर प्रखंड में सर्वाधिक 67 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-unfinanced-colleges-will-have-to-send-proposal-for-grant-by-november-4/">धनबाद

: वित्त रहित कॉलेजों को अनुदान के लिए 4 नवंबर तक भेजना होगा प्रस्ताव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही