Search

 
 
 

आपका एक वोट भारत के भविष्य को बना सकता है : धनंजय तिवारी

 
Palamu : कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के पलामू जिला संयोजक धनंजय तिवारी ने कहा कि पूरे देश में लोकसभा चुनाव हो रहा है. लेकिन कुछ मतदाता पैसा, मुर्गा और शराब लेकर गलत जगह वोटिंग करते हैं. इसका परिणाम होता है कि देश का विकास नहीं होता. हम जितनी उम्मीद सांसद से करते हैं उसका दस प्रतिशत भी विकास नहीं होता है. धनंजय तिवारी ने कहा कि मतदाता को जागना होगा और शिक्षित, एक्टिव, संस्कारी और ईमानदार व्यक्ति को वोट करना होगा ताकि वह अपने क्षेत्र का विकास कर सके. उन्होंने कहा कि मतदाता पार्टी की तरफ देखती है. चाहे उस पार्टी के उम्मीदवार भ्रष्टाचारी हो या अनपढ़ हो उससे उसे मतलब नहीं रहता है, वह उसी को वोट देकर जिताना चाहती है. इसमें सुधार करने की जरूरत है. अगर निर्दलीय प्रत्याशी ईमानदार और एक्टिव है तो उसे ही वोट करें और संसद में भेजें. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/change-in-weather-drizzling-rain-till-may-14/">झारखंड

में मौसम का बदला मिजाज, 14 मई तक रिमझिम बारिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही