Search

 
 
 

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 12 अक्टूबर से, शुभम संदेश की खबर की हुई पुष्टि

 
  • राज्य सरकार ने सभी जिला के उपायुक्तों को जारी किया दिशा निर्देश
Ranchi: शुभम संदेश दैनिक अखबार और लगातार पोर्टल की खबर की पुष्टि हुई है. हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ 12 अक्टूबर से होगा. राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा. पहला चरण 12 से 22 अक्टूबर 2022 तक एवं दूसरा चरण 1 से 14 नवम्बर, 2022 तक होगा. 27 सितंबर के संस्करण में शुभम संदेश दैनिक अखबार और लगातार पोर्टल ने इस खबर को प्रकाशित कर बताया था कि इस बार कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना, तुरंत रोजगार सृजन योजना पर सरकार का विशेष जोर रहेगा. [caption id="attachment_437655" align="aligncenter" width="821"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/77.jpg"

alt="" width="821" height="725" /> 27 सितंबर के संस्करण में ख़बर प्रकाशित कर बताया गया था, सावित्री बाई फुले किशोरी संवृद्धि योजना और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना पर सरकार का रहेगा विशेष जोर[/caption]

पहला चरण हेमंत सरकार के दो साल पूरा होने पर हुआ था

बता दें 2021 को राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने तथा जांच के बाद उन्हें स्वीकृत कर ऑन द स्पॉट ही योजना का लाभ लाभार्थी को दी गईं थी. कार्यक्रम अन्तर्गत राज्य भर में विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने हेतु कुल प्राप्त 35.95 लाख आवेदनों में से 35.56 लाख आवेदन का निपटारा किया गया. इस प्रकार लगभग 99 प्रतिशत आवेदनों का निपटारा किया गया. इससे आमजन काफी लाभान्वित हुए.

पंचायत स्तर पर शिविरों का होगा आयोजन

इस कार्यक्रम अन्तर्गत पंचायत स्तर पर शिविरों का आयेजन कर राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का आम जनों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार होगा एवं शिविर में ही योजनाओं का अधिकाधिक लाभ आमजनों को दिया जाएगा. सरकार ने प्राथमिकता उन पंचायतों को अधिक देने का आदेश दिया है, जहां गत वर्ष किसी कारणवश शिविर नहीं लगाया जा सका था.

निम्नांकित योजना पर रहेगा जोर

इस आयोजन के जरिए आम नागरिकों को राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी. राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत 5 लाख नये ग्रीन राशन कार्ड, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सर्वजन पेंशन योजना पर जोर रहेगा.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही