Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांच पंचायतों में आपके अधिकार, आपकी सरकार–आपके द्वार

Advertisement
Advertisement
धनबाद : 18 नवंबर को पांच पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया. राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की लोगों को विस्तृत जानकारी देने, उनसे आवेदन प्राप्त करने एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया. संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के अलावा बलियापुर प्रखंड के आमझर पंचायत में जिला शिक्षा अधीक्षक, एग्यारकुण्ड प्रखंड के वृंदावनपुर पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी, तोपचांची प्रखंड के बिशनपुर पंचायत में निदेशक एनईपी एवं निरसा प्रखंड के बेलकुपा पंचायत में जिला परिवहन पदाधिकारी की उपस्थिति में पंचायत स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया.

लाभुकों के अनुभव

बलियापुर प्रखंड के आमझर पंचायत के 65 वर्षीय अनिल रविदास ने बताया कि उन्होंने 3 वर्ष पूर्व सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत वृद्धा पेंशन हेतु प्रखंड में आवेदन दिया था. स्वीकृत होने के बावजूद उन्हें पेंशन का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा था. "आपके अधिकार- आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में आवेदन देने के बाद ऑन स्पॉट उनकी समस्या का समाधान किया गया. अब उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये वृद्धा पेंशन की प्राप्ति होगी. उन्होंने राज्य सरकार का आभार जताया. 72 वर्षीय दिलीप दास एवं 65 वर्षीय रामा देवी का पेंशन आवेदन भी शिविर में ही प्राप्त कर उसे स्वीकृत किया गया. निरसा प्रखंड के बेलकुपा की 75 वर्षीय सुकरी देवी, बुढ़ापा के कारण गांव से बाहर नहीं जा पाती थी. पंचायत स्तरीय शिविर में आकर अपना आवेदन दिया. जिसे ऑन स्पॉट स्वीकृति मिली और उन्हें वृद्धा पेंशन योजना का लाभ पहुंचाया गया. इसी प्रकार तोपचांची प्रखंड के विशनपुर पंचायत के पुनीत महतो, निरसा प्रखंड के बेलकुपा पंचायत के अनिल मुर्मू सहित कई लाभुकों की समस्या का निराकरण पंचायत स्तरीय शिविर में ऑन स्पॉट किया गया. सभी शिविरों में जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया. कोविड कैम्प भी लगाया गया, जिसमें कोविड-19 वैक्सीनेशन, सैंपल टेस्टिंग, मास्क एवं सेनेटाइजर आदि की व्यवस्था की गई. विधि व्यवस्था के संधारण हेतु सभी स्थानों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी. 19 नवंबर को सभी शिविरों से कुल 1219 आवेदन/शिकायत प्राप्त किए गए, जिसमें बलियापुर के आमझर से 219, एग्यारकुण्ड के वृंदावनपुर से 397, बाघमारा के बगरा से 109, तोपचाची के बिशनपुर से 80 एवं निरसा के बेलकूपा से 414 आवेदन प्राप्त हुए. सभी शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधिसहित संबंधित जिला स्तरीय वरीय नोडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय सहयोगी वरीय नोडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पंचायत सचिव, राजस्व उपनिरीक्षक, जनसेवक, ग्राम रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जलसहिया, आशा कर्मी, सखी मंडल, कृषि मित्र, पोषण सखी व अन्य थे. 16 नवंबर से 28 दिसंबर  तक जिले की सभी पंचायतों में "आपके अधिकार- आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन तय है. यह भी पढ़ें : कार्तिक">https://lagatar.in/devotees-take-a-dip-of-faith-on-kartik-purnima/">कार्तिक

पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही