Lagatar desk : गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में स्किन का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है. इस मौसम में त्वचा ज्यादा तेल बनाने लगती है, जिससे स्किन चिपचिपी हो जाती है और पोर्स बंद हो जाते हैं.
इसके कारण मुंहासे, टैनिंग, रैशेस और खुजली जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं, खासकर ऑयली स्किन वालों के लिए. इसलिए गर्मियों में हल्का फेसवॉश इस्तेमाल करें, बार-बार चेहरा धोएं और त्वचा को साफ व हाइड्रेटेड रखें.
तेज धूप में मौजूद अल्ट्रा वायलेट किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे मेलानिन का उत्पादन बढ़ जाता है और त्वचा का रंग गहरा पड़ने लगता है. ऐसे में गर्मियों में स्किन की खास देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है. आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स
सही फेस वॉश का इस्तेमाल करें
गर्मी में चेहरे पर अतिरिक्त तेल जमा हो जाता है, इसलिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार फेस वॉश का उपयोग करें. ऑयली स्किन के लिए डीप क्लीनिंग फेस वॉश और ड्राई स्किन के लिए माइल्ड, अल्कोहल-फ्री क्लींजर बेहतर होता है.
नियमित स्किन केयर रूटीन अपनाएं
दिन में दो बार क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग करें. ऑयली स्किन के लिए वॉटर-बेस्ड और ड्राई स्किन के लिए जेल-बेस्ड प्रोडक्ट्स चुनें. क्रीम-बेस्ड प्रोडक्ट्स से बचें.
त्वचा को हाइड्रेटेड रखें
गर्मी में स्किन को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. दिनभर पानी से चेहरा धोते रहें और फेशियल मिस्ट का इस्तेमाल करें. रात में सोने से पहले हाइड्रेटिंग मास्क लगाना भी फायदेमंद होता है.
एक्सफोलिएशन जरूर करें
डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए हफ्ते में 1-2 बार स्क्रब करें. इससे रोमछिद्र साफ रहते हैं और त्वचा साफ व चमकदार दिखती है.
सनस्क्रीन लगाना न भूलें
धूप से बचाव के लिए 30-50 SPF वाला ऑयल-फ्री सनस्क्रीन लगाएं. यह त्वचा को टैनिंग और समय से पहले झुर्रियों से बचाता है. घर के अंदर रहते समय भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है.
पर्याप्त पानी और हेल्दी ड्रिंक्स लें
दिनभर में कम से कम से 2-3 लीटर पानी पिएं. इसके साथ नारियल पानी, ताजे फलों का जूस, दही और छाछ को अपनी डाइट में शामिल करें.
हेवी मेकअप से बचें
गर्मी में भारी मेकअप त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है. इसके बजाय हल्का मेकअप, टिंटेड मॉइस्चराइजर और लिप बाम का इस्तेमाल करें.
सही मॉइस्चराइजर चुनें
गर्मी में नॉन-ग्रीसी और हल्के (जेल-बेस्ड) मॉइस्चराइजर का उपयोग करें. ऐसे प्रोडक्ट्स चुनें जिनमें विटामिन A, C और SPF मौजूद हो.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment