Search

 
 
 

Palamu News: रेलवे स्टेशन से युवक का किया अपहरण, लेबर सप्लायर गिरफ्तार

शहर थाना पुलिस ने GLA कॉलेज के पास से एक युवक को कमरे में बंधक बनाकर रखने के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपी लेबर सप्लायर अमरेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu: शहर थाना पुलिस ने GLA कॉलेज के पास से एक युवक को कमरे में बंधक बनाकर रखने के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपी लेबर सप्लायर अमरेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. एसपी कपिल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस को सूचना मिली थी कि जीएलए कॉलेज गेट के पास एक युवक को कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद सोमवार शाम करीब 7:30 बजे शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. छापेमारी के दौरान पुलिस ने उपेंद्र भुइयां को डरे-सहमे अवस्था में कमरे से बरामद किया.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार उपेंद्र भुइयां पाटन थाना क्षेत्र के पांडेयपुरा गांव का रहने वाला है. आरोप है कि लेबर सप्लायर अमरेश यादव उसे रेलवे स्टेशन से अपने साथ लाया था और कमरे में जानवर की तरह बंद रखकर उसके साथ मारपीट करता था. इस संबंध में उपेंद्र के परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी थी. आरोपी अमरेश यादव रामगढ़ थाना के हुटार गांव का रहने वाला है.उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही