Search

 
 
 

युवा आजसू प्रतिनिधिमंडल रांची SSP से मिला, ड्रग्स माफियाओं पर कार्रवाई की मांग रखी

 
Ranchi : युवा आजसू के प्रतिनिधिमंडल ने रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा से मुलाकात की. जिला में सक्रिय ड्रग्स पैडलर/ ड्रग्स माफियाओं की सक्रियता पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. एसएसपी से मिलने का नेतृत्व युवा मोर्चा के राज्य संयोजक गौतम सिंह और जब्बार अंसारी ने की. इन्होंने कहा कि ड्रग्स पैडलर के खिलाफ त्वरित कार्यवाई की जाए. साथछ ही स्पेशल दस्ते का इसके लिए गठन किया जाए. जिससे ये दस्ता स्कूल, कॉलेज, मंदिर, मस्जिद सहित सभी धार्मिक और शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में पान गुमटी, गुटखा, सिगरेट, चाय की दुकानों पर विशेष नजर रख सके. साथ ही शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में आने वाले इन दुकानों को बंद करने को भी कहा. एसएसपी से मिलने वालों सौरव कुमार, गदाधर महतो, नीरज वर्मा, नीतीश सिंह, अभिषेक झा, अजित कुमार, अंशुतोष कुमार, कैलाश कुमार समेत अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-two-criminals-planning-with-weapons/">रांची

पुलिस ने हथियार के साथ योजना बना रहे दो अपराधियों को किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही