Search

 
 
 

युवा आजसू ने डीएसपीएमयू के परीक्षा विभाग में की तालाबंदी

 
Ranchi: युवा आजसू के सदस्यों ने सोमवार को रांची जिला सह प्रभारी अभिषेक झा के नेतृत्व में सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के परीक्षा भवन में तालाबंदी कर प्रशासनिक भवन का घेराव किया. लगभग तीन घंटे चले इस तालाबंदी एवं घेराव प्रदर्शन में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया. विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. युवा आजसू के रांची जिला सह प्रभारी अभिषेक झा ने कहा कि विश्वविद्यालय के 22-25 सत्र के बहुत सारे विद्यार्थियों का ईयर बैक लगा है. संवेदनशील होकर विश्वविद्यालय इसके लिए स्पेशल परीक्षा करवाए. दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय द्वारा लगभग 1000 विद्यार्थियों से पैसे लिए गए. उन्हें दीक्षांत समारोह में शामिल होने की अनुमति भी नहीं दी गई. इन सभी विद्यार्थियों के पैसे से विद्यालय प्रशासन ने क्या किया ? विश्वविद्यालय के नए भवन के अधिकांश भाग टूट कर गिर रहे हैं. बिल्डिंग में कई जगह दरार पर चुकी है. जिससे आए दिन विद्यार्थियों को जान माल का खतरा बना रहता है. मैनेजमेंट विभाग के डायरेक्टर डॉ एसके बास्के पर विश्वविद्यालय ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की. जबकि इनके खिलाफ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कई बार शिकायत किया है. उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है. साइकिल स्टैंड में शेड निर्माण किया जाए, विश्वविद्यालय के कैंटीन को अविलंब चालू किया जाए. बगैर आई कार्ड के विश्वविद्यालय परिसर में किसी को प्रवेश की अनुमति ना प्रदान किया जाए. विश्वविद्यालय के सभी विभागों में विद्यार्थियों के लिए 75% उपस्थित को अनिवार्य किया जाए, योगिक साइंस और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन को अलग विभाग दिया जाए एवं उसके कक्षाओं के सुचारू रूप से चलाया जाए. लगभग तीन घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति विद्यार्थियों से वार्ता करने के लिए पहुंचे. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा के भवन निर्माण में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया जा रहा है. परीक्षा विभाग की कार्यशैली पर पर नजर बनाए रखने के लिए भी एक कमेटी का गठन किया जा रहा है और बाकी अन्य मांगों को भी तय समय सीमा के अंदर पूरा कर दिया जाएगा. अभिषेक झा ने विश्वविद्यालय के कुलपति से साफ-साफ कहा कि अगर जल्द ही हमारे सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो युवा आजसू विश्वविद्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव एवं तालाबंदी करेगी. विश्वविद्यालय में हुए घेराव में ज्योति, प्रिया, स्वीटी, रित्विक, मन्नु, कैलाश, मुकेश, असफाक, अमन, सुमित, हरिओम, किशोर, रिशु, सुधांशु, सौरव, अंकित, रोहन, विवेक, हर्ष, मनीष, रोशन मुख्य रूप से शामिल थे. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/170-ayushman-arogya-mandirs-ready-in-dhanbad-district-free-medicines-along-with-yoga-classes/">धनबाद

जिले में 170 आयुष्मान आरोग्य मंदिर तैयार, योग क्लास के साथ मुफ्त दवा भी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही