Search

 
 
 

चिन्मय मिशन केवल संगठन नहीं, एक विचार है, हमारी नीतियों के केंद्र में युवा : पीएम मोदी

National News : पीएम ने कहा कि हमारा ज्ञान और बोध अमर है. इस कारण भारत भी हजारों वर्षों से अमर बना हुआ है.  उन्होंने भारत शब्द का अर्थ  समझाया. कहा कि जो ज्ञान और प्रकाश के अनुसंधान में लगा हो, वही भारत  है. इस अवसर पर पीएम  ने देश के विकास में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए चिन्मय मिशन के आध्यात्मिक योगदान की सराहना की. कहा कि आज चिन्मय मिशन के 100 से अधिक शिक्षण संस्थान लाखों बच्चों का भविष्य संवारने में लगे हुए  हैं.
 
चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन  में पीएम मोदी

National News : चिन्मय मिशन केवल एक संगठन नहीं है, यह एक विचार है, जिसकी नींव एक चिन्मय ऋषि ने रखी थी.  पिछले कई दशकों की इसकी यात्रा चिन्मय' संकल्पों से भरी रही है और जो कुछ भी चिन्मय है, वह स्वाभाविक रूप से अमर और शाश्वत है.  प्रधानमंत्री मोदी  भारत मंडपम में आयोजित चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन  में बोल रहे थे. पीएम मोदी ने कहा कि  उनकी नीतियों के केंद्र में देश के युवा हैं.

 

 

पीएम ने कहा कि हमारा ज्ञान और बोध अमर है. इस कारण भारत भी हजारों वर्षों से अमर बना हुआ है. उन्होंने भारत शब्द का अर्थ  समझाया. कहा कि जो ज्ञान और प्रकाश के अनुसंधान में लगा हो, वही भारत  है. इस अवसर पर पीएम  ने देश के विकास में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए चिन्मय मिशन के आध्यात्मिक योगदान की सराहना की. कहा कि आज चिन्मय मिशन के 100 से अधिक शिक्षण संस्थान लाखों बच्चों का भविष्य संवारने में लगे हुए  हैं.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कहा, हमें समाज को बांटने की कोशिश करने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होना होगा.  हमें अपने नागरिकों को जागरूक करना होगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना होगा.  हमें हर व्यक्ति को 2047 तक विकसित भारत  के संकल्प से जोड़ना होगा.  इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए हमें और अधिक सक्रिय होना होगा.प्रधानमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्र भारतीय संस्कृति की जन्मस्थली है और देश के अस्तित्व का आधार है.

 

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही