Search

 
 
 

पलामू : युवा नशे के शिकार हो रहे हैं - कालीचरण सिंह

 
Medininagar: चतरा से भाजपा के सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि अफीम की खेती के कारण झारखंड अफगानिस्तान की तरफ बढ़ रहा है. यहां अफीम की खेती और कारोबार से नई पीढ़ियां बर्बाद हो रही हैं. इसे रोकने के लिए सभी तंत्र को एक साथ पहल करने की जरूरत है. कालीचरण ने कहा कि सांसद बनने के बाद सबसे पहले उन्होंने नारकोटिक्स डिपार्टमेंट से संपर्क किया है. नारकोटिक्स के अधिकारियों का नंबर लिया है. वहीं इसे लोकसभा में भी उठायेंगे. सांसद ने कहा कि चतरा लोकसभा क्षेत्र अफीम की खेती से सबसे अधिक प्रभावित है. युवा नशे के शिकार हो रहे हैं. इसे रोकने के लिए अधिकारियों से बातचीत करेंगे. कहा कि पिछले कुछ सालों में अफीम की खेती के खिलाफ अभियान प्रभावित हुआ है. पूरे मामले में भी नारकोटिक्स से बात कर कार्रवाई की मांग करेंगे. लोकसभा में भी इस मुद्दे को उठायेंगे.
इसे भी पढ़ें - NEET">https://lagatar.in/neet-proposal-to-re-examinate-1563-neet-candidates/">NEET

: नीट के 1563 उम्मीदवारों को फिर से परीक्षा देने का प्रस्ताव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही