Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, दो मोबाइल जब्त

रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में यौन शोषण कर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार पीड़िता ने कल 15 अगस्त को लिखित आवेदन देकर आरोपी सौरभ लिंडा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में यौन शोषण कर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार पीड़िता ने कल 15 अगस्त को लिखित आवेदन देकर आरोपी सौरभ लिंडा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

 

आवेदन के आधार पर लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नया सराय निवासी  सौरभ लिंडा गिरफ्तार कर लिया. उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

 

पुलिस ने मामले में कथित तौर पर इस्तेमाल किये गये दो मोबाइल फोन भ आरोपी के पास से बरामद किए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

 

छापेमार दल में लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार रजक, पुलिस अवर निरीक्षक सुधीर बाड़ा और थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही