Search

 
 
 

पीएम समेत नेताओं की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में इटकी से युवक गिरफ्तार

 
  • महाराष्ट्र पुलिस की कार्रवाई, बीजेपी सांसद ने पुणे में दर्ज करायी है प्राथमिकी
  • इटकी निवासी शमीम SF FUN क्लब के नाम से यू ट्यूब चैनल चलाता है
Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं की तस्वीर लगाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में इटकी के युवक को पकड़ा गया है. शुक्रवार को महाराष्ट्र पुलिस ने छापेमारी कर इटकी थाना क्षेत्र से शमीम जावेद अंसारी को गिरफ्तार किया है. शमीम SF FUN क्लब के नाम से यू ट्यूब चैनल चलाता है. उसके खिलाफ महाराष्ट्र के बीजेपी सांसद ने पुणे के निगड़ी थाने में एफआईआर दर्ज करवायी है.

क्या है मामला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इटकी निवासी शमीम जावेद अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस की सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सहित कई वीवीआईपी की तस्वीरों को एडिट कर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया. मामला संज्ञान में आने के बाद महाराष्ट्र में बीजेपी सांसद ने एफआईआर दर्ज करवाई है. आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67, 68 और भादवि 295 की धारा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू हुई. जानकारी इकट्ठा करने के बाद महाराष्ट्र पुलिस की टीम रांची पहुंची. इटकी थाने के सहयोग से शमीम जावेद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया.
इसे भी पढ़ें – धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hackfest-starts-in-iit-participants-will-leave-after-solving-problems-in-36-hours/">धनबाद

: आईआईटी में हैकफेस्ट शुरू, प्रॉब्लम्स सॉल्व कर 36 घंटे में निकलेंगे प्रतिभागी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही