Search

 
 
 

पाकुड़ में दो लाख के ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

 
Pakur : पाकुड़ पुलिस ने शुक्रवार को 250 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक सौरभ कुमार झा को गरिफ्तार किया है. ब्राउन शुगर की कीमत करीब दो लाख रुपए आंकी गई है. युवक को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदपुर चेकनाका के पास पकड़ा गया. एसडपीओ डीएन आजाद ने बताया कि एसपी प्रभात कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चेकनाका के पास वाहन जांच अभियान चलाकर पुलिस ने युवक को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा. तलाशी लेने पर उसके बैग से 250 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया. पकड़ा गया युवक सौरभ कुमार झा बिहार के भागलपुर जिले के हसनगंज का रहने वाला है. मुफस्सिल थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही थी. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-lalchand-mahatos-mortal-remains-reached-dumri-crowd-gathered-to-pay-tribute//">गिरिडीह

: लालचंद महतो का पार्थिव शरीर डुमरी पहुंचा, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही