Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
बोकारो : चास पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राम प्रवेश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि तेलीडीह मोड़ के पास एक युवक पिस्टल लेकर खड़ा है, जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना का सत्यापन करने लगी. इस दौरान युवक भागने लगा, जब उसे खदेड़कर पकड़ा गया तथा तलाशी ली गई तो उसकी कमर से एक कट्टा एवं पॉकेट से कारतूस बरामद किया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान एकराम अंसारी के रूप में की गई है.  वह चास के अंसारी मुहल्ले का निवासी है. पुलिस गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई है. यह भी पढ़ें : जेल">https://lagatar.in/prisoner-commits-suicide-by-hanging-in-jail/">जेल

में कैदी ने फंदे से झूलकर दी जान [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही