Search

 
 
 

गुमला: एक किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

 
Gumla: कामडारा थाना की पुलिस ने रविवार को पकरा रेलवे स्टेशन से सालेगुटू निवासी चेतन ओहदार को एक किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार सालेगुटू निवासी चेतन ओहदार गांजा का कारोबारी होने और राउरकेला से गांजा लाकर व्यापार करने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. पुलिस को यह भी सूचना मिली कि चेतन राउरकेला गया है और गांजा लेकर पकरा स्टेशन पर उतरने वाला है. इस आशय की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गई. वरीय अधिकारी के आदेश पर छापामार दल गठित किया गया. पकरा रेलवे स्टेशन में सवा नौ बजे स्टेशन के बाहर चेतन को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार चेतन के पास से एक किलो गांजा, एक रेलवे टिकट, मोबाइल को जब्त किया गया. छापामार दल में पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र टोप्पो, थाना प्रभारी शशि प्रकाश, महेश कुमार साव , विजय टेटे, अरविंद भगत, अमित बडाईक शामिल थे. इसे भी पढ़ें - ड्यूराविट-कॉनवुड">https://lagatar.in/duravit-conwood-showroom-now-in-ranchi-interior-will-look-amazing/">ड्यूराविट-कॉनवुड

का शोरूम अब रांची में, इंटीरियर का दिखेगा कमाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही