Search

 
 
 

पाकुड़ में 30 लाख के अवैध लॉटरी टिकटों के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

 
Pakur : पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लाख रुपए के अवैध एटीएम लॉटरी के टिकटों के साथ साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए युवक का नाम चांद अंसारी है. पाकुड एसपी प्रभात कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में एटीएम लॉटरी का अवैध धंधा करने वाले शहर में पांव पसार रहे हैं. इसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया. शहर के  हरिणडंगा बाजार अजमेरी टोला निवासी चांद अंसारी के घर की घेराबंदी कर पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस को देखते ही पांच युवक कार्टून व प्लास्टिक के झोला लेकर भागने लगे. पुलिस ने पीछा चांद अंसारी को लॉटरी टिकटों से भरे कार्टून के साथ धर दबोचा, जबकि उसके 4 साथ भागने में सफल रहे. कार्टून में रखे करीब 30 लाख रुपए के लॉटरी टिकटों को पुलिस ने जब्त कर लिया. गिरफ्तार युवक चांद अंसारी को कागजी प्रक्रिया पूरी कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया. छापेमारी दल में पाकुड़ एसडीपीओ दयानंद आजाद, नगर थाना प्रभारी अजय आर्यन, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, मनीता कुमारी, एएसआई अनिल कुमार सिंह, योगेश प्रसाद यादव आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : सुखबीर">https://lagatar.in/sukhbir-sandhu-and-gyanesh-kumar-were-appointed-election-commissioners-adhir-ranjan-choudhary-said-process-flaws/">सुखबीर

संधू और ज्ञानेश कुमार चुनाव आयुक्त नियुक्त किये गये, अधीर रंजन चौधरी ने कहा, प्रक्रिया में खामियां…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही