Search

 
 
 

पलामू: नवयुवक संघ ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

 
Medininagar: जिले के उंटारी रोड प्रखंड क्षेत्र के बिरजा में नवयुवक संघ ग्राम कमेटी की ओर से शारदीय नवरात्र के कलश स्थापना पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी कलश शोभायात्रा दरूआ ग्राम होते हुए कल्याणपुर स्थित कोयल नदी तट पर पहुंची, जहां से श्रद्धालु अपने कलश में मंत्र पूजित जल भरकर वापस पूजा पंडाल पहुंचे. वहां विधि विधान व पूजा अर्चना कर कलश की स्थापना की गयी. कलश शोभा यात्रा में अध्यक्ष बिनोद चौधरी, सचिव ललन कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष शिवकुमार चौधरी, उपाध्यक्ष नंदलाल चौधरी, सदस्य ब्रह्मदेव चौधरी, गोबिंद चौधरी,बिक्की चौधरी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे. सचिव ललन चौधरी ने बताया कि सप्तमी से लेकर दशमी तक रात्रि में रंगारंग नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें - ईशा">https://lagatar.in/isha-foundation-case-supreme-court-stays-madras-high-courts-investigation-order-transfers-the-case-to-itself/">ईशा

फाउंडेशन केस : मद्रास हाई कोर्ट के जांच आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, मामला अपने पास ट्रांसफर किया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही