Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नवादा: युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Nawada: पंपकूल रोड स्थित विजय सिनेमा हॉल के पीछे एक युवक की लाश मिली. युवक की पहचान बड़ी दरगाह मोहल्ला निवासी नूरी आलम खलीफा के पुत्र मोहम्मद आजाद उर्फ छोटू के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार रास्ते से गुजर रहे लोगों ने सड़क पर पड़े शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं एफएसएल की टीम भी पहुंचकर शव की बारीकी से जांच की. सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम वहां पहुंची. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी किसी के साथ लड़ाई हुई थी. इस दौरान उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. वहीं पुलिस मामले के जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें - कर्नाटक">https://lagatar.in/allegation-of-land-scam-against-karnataka-cm-governor-gives-permission-to-prosecute/">कर्नाटक

सीएम के खिलाफ जमीन घोटाले का आरोप, राज्यपाल ने दी मुकदमा चलाने की अनुमति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही