Search

 
 
 

गिरिडीह में मवेशी चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, सदर अस्पताल में भर्ती

 
Giridih: देवरी थाना क्षेत्र के बेडोडीह गांव में ग्रामीणों ने मवेशी चोरी के आरोप में 19 अगस्त को एक युवक की जमकर पिटाई कर दी . आरोपी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के अनुसार प्रदीप साव उर्फ चंदू साव को बेदोडीह के ग्रामीणों ने जमकर पीटा. बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस को बताया गया कि प्रदीप साव मवेशी चोरी कर भाग रहा था. इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया और पिटाई कर दी गई. इधर सूत्रों का कहना है कि प्रदीप साव का गांव की एक महिला से संबंध है और वह उसी से मिलने के लिए गया हुआ था. इसी दौरान उस पर ग्रामीणों की नजर पड़ी और उसकी जमकर धुनाई कर दी गई. लेकिन कानून के लफड़े से बचने के लिए प्रदीप साव उर्फ चंदू साव पर मवेशी चोरी का आरोप लगा दिया गया. इस संबंध में देवरी थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि युवक को इलाज के लिए देवरी सीएचसी में भर्ती करवाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिल्हाल सदर अस्पताल में प्रदीप साव उर्फ चंदू साव का इलाज चल रहा है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-sahodaya-will-organize-teacher-honor-ceremony/">

शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन करेगा सहोदया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही