Search

 
 
 

रांची : अपार्टमेंट के आउट हाउस में आग लगने से जिंदा जला युवक, दूसरे की हालत गंभीर

 
Ranchi : बरियातू थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा अपार्टमेंट के आउट हाउस में गुरुवार देर रात आग लगने से एक युवक जिंदा जला गया. जबकि दूसरे की हालत गंभीर है. इस आगलगी में आउट हाउस में मौजूद दामोदर लोहरा नामक युवक जिंदा जल गया. दामोदर लोहरा सोनाहातू का रहनेवाला था. वहीं रातू का रहनेवाला अमर तिग्गा नामक युवक की स्थिति गंभीर है. आउटहाउस में आग कैसे लगी है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि एफएसएल की टीम ने भी जांच की है. (पढ़ें, हरे">https://lagatar.in/stock-market-opens-on-green-mark-sensex-up-133-points-hul-shares-down-3-15/">हरे

निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 133 अंक मजबूत, एचयूएल के शेयर 3.15 फीसदी लुढ़के)

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार,  दामोदर लोहरा अपने फुफेरे भाई मनोज के साथ कृष्णा अपार्टमेंट के आउटहाउस में ही रहता था. गुरुवार रात करीब 10 बजे दामोदर का दोस्त अमर तिग्गा उससे मिलने आया था. आधे घंटे बाद अचानक आउटहाउस से चीखने की आवाज आने लगी. चीख सुनकर जब लो वहां गये तो देखा कि कमरा धुएं से भरा है. जमीन पर दामोदर मृत पड़ा था. जलने की वजह से उसकी मौत हो गयी थी. वहीं  अमर गंभीर रूप से झुलसने के कारण तड़प रहा था. लोगों ने घटना की जानकारी बरियातू पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. आनन-फानन में अमर को एंबुलेंस से रिम्स ले जाया गया.  कमरे के निरीक्षण के दौरान पुलिस ने पाया कि बिजली का तार, पंखा और बेड में आग लगी थी. इसे भी पढ़ें : मौसम">https://lagatar.in/weather-update-next-week-the-sky-will-be-clear-after-the-fog-in-the-morning-the-sun-will-bloom/">मौसम

अपडेट : अगले सप्ताह आसमान रहेगा साफ, सुबह के कोहरे के बाद खिलेगी धूप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही