आजसू पार्टी का मिलन समारोह, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन Ranchi : विभिन्न जिलों के सैकड़ों युवाओं ने शुक्रवार को आजसू पार्टी का दामन थामा. इनमें खूंटी, बोकारो, रांची, हजारीबाग, गोड्डा जिले से आए युवा भी शामिल थे. सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्य सरकार की युवाओं को लेकर गलत नीतियों से प्रदेश के युवा परेशान हैं. पढ़ाई पूरी करने के बाद युवा नौकरी के लिए इधर- उधर भटकने को मजबूर हैं. सरकार न रिक्त पदों को भर पा रही है और न ही रोजगार के अन्य विकल्प पर सोच रही है. सरकार की इसी रवैया से परेशान होकर राज्य के युवा राजनीतिक विकल्प ढूंढ रहे हैं. उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व और नवीन सोच से राज्य के नवनिर्माण के लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है. राज्य के सभी युवाओं में नेतृत्व क्षमता है, जिसे तरासने और निखारने का प्लेटफार्म आजसू देगी. पार्टी का उद्देश्य आम लोगों के बीच से नेतृत्वकर्ता तैयार करना है. युवा अपने भविष्य के साथ साथ राज्य के भविष्य के लिए भागीदार बन सकते हैं.
को 27 साल बाद मोदी ने दिया सम्मान : आरती कुजूर [wpse_comments_template]
महाधिवेशन में राज्य के लोगों को एक मंच दिया जाएगा
महाधिवेशन को लेकर महतो ने कहा कि 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को होने वाले पार्टी के केंद्रीय महाधिवेशन का लक्ष्य राज्य के लोगों को एक मंच देना और संवाद से समाधान ढूढ़ना है. इस ऐतिहासिक महाधिवेशन में शामिल होने के लिए कोई भी व्यक्ति किसी भी जगह से 99905 99905 पर मिस कॉल देकर अपना पंजीकरण करवा सकता है. अलग राज्य आंदोलन के वक्त आजसू ने राज्य की बिखरी हुए शक्ति को एक करते हुए अलग राज्य के आंदोलन को परिणाम तक पहुंचाया था. ठीक वैसे ही अब राज्य के नवनिर्माण के लिए आजसू राज्य के सभी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक विचारों को महाधिवेशन के माध्यम से एक विचार में पिरोने का काम करेगी. महाधिवेशन राज्य के हित में सोचने वाले सभी लोगों के लिए एक खुला मंच होगा. राज्य के जिन जवलंत मुद्दों पर सदन के अंदर चर्चा होनी चाहिए, उन विषयों पर चर्चा नहीं हो पाती. इन विषयों पर सिर्फ सदन के बाहर ही चर्चा होती है, जिससे राज्य की जनता को कोई लाभ नहीं मिल पाता है. इसे भी पढ़ें – महिलाओं">https://lagatar.in/modi-gave-respect-to-women-after-27-years-aarti-kujur/">महिलाओंको 27 साल बाद मोदी ने दिया सम्मान : आरती कुजूर [wpse_comments_template]
Leave a Comment