Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फांसी लगाकर युवक ने की आत्मह’त्या, पॉकेट से मिला सुसा’इड नोट

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र स्थित बरगड्डा निवासी बालदेव शर्मा पिता : छोटेलाल शर्मा ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शव का पोस्टमार्टम हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया. इस बाबत कटकमसांडी थाना प्रभारी आनंद कुमार आजाद ने बताया कि मृतक के पॉकेट से एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें एक महिला पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है. कटकमसांडी पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है. शव का अंतिम संस्कार महनैया नदी श्मशान घाट पर किया गया. अंतिम संस्कार में अमरेश गणक, बिनोद पांडेय, पवन पांडेय, अशोक पांडेय, समाजसेवी चौधरी यादव, भगीरथ यादव, राजेश यादव, महेश यादव, घनश्याम यादव, योगेंद्र यादव, प्रदीप पांडेय, पुरुषोत्तम पांडेय, प्रयाग पांडेय, मनोज पांडेय समेत कई लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-20-proposals-approved-in-jharkhand-cabinet-meeting-clearing-the-way-for-appointment-to-2000-posts/">Breaking

: झारखंड कैबिनेट की बैठक में 20 प्रस्तावों पर मुहर, 2000 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही