Lagatar Desk
दिल्ली की पुलिस द्वारा जंतर मंतर पर किसी को भी धरना-प्रदर्शन करने पर रोक लगाये जाने के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने डिजिटल रावन दहन अभियान शुरु किया है. पार्टी ने इसे लेकर 18 अक्टूबर की रात 10.33 मिनट पर एक डिजिटल पोस्टर जारी किया है.
आठ घंटे के भीतर इस अभियान को करीब 94 हजार लोगों का सपोर्ट मिला है. अभियान के तहत लोग डिजिटल रावन का दहन करेंगे.
पार्टी ने एक लाईव पोर्टल शुरु किया है. साथ ही जारी पोस्टर में क्यूआर कोड दिया गया है. लाईव पोर्टल पर जाकर कोई भी व्यक्ति रावन दहन कर सकता है. यह पोर्टल दसवीं के शाम तक, यानी 21 अक्टूबर की शाम तक खुला रहेगा.