Search

पेगासस और महंगाई पर यूथ कांग्रेस का संसद घेराव गुरुवार को, कुमार गौरव के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे करीब 400 कार्यकर्ता

Ranchi: देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, तीनों कृषि कानून और पेगासस जासूसी कांड समेत अन्य मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस संसद का घेराव करने जा रही है. यह कार्यक्रम गुरूवार (5 अगस्त) को किया जाना है. इसे लेकर देशभर से यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं.

झारखंड से चार सौ कार्यकर्ता पहुंचे दिल्ली

बुधवार को झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व करीब 400 कार्यकर्ताओं का समूह दिल्ली पहुंच गया है. संसद घेराव कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन के नेतृत्व में किया जाएगा. दिल्ली जाने वाले झारखंड यूथ कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता उज्जवल प्रकाश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत राज प्रदेश, महासचिव पारितोषिक, जिलाध्यक्ष आफताब आलम सहित कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

‘बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार’ का नारा जुमला : कुमार गौरव

प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने लगातार न्यूज से बातचीत में कहा है कि केंद्र सरकार की नीति युवा विरोधी और अन्नदाता विरोधी है. महंगाई की आग में झुलस रही जनता को मोदी सरकार लगातार झटके पर झटका दे रही है. भाजपा की ‘बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार’ का नारा भी जुमला साबित हुआ है. मोदी सरकार के दौरान महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हो रही है. महंगाई आम जन की कमर तोड़ रही है. खाद्य तेलों ने, पेट्रोल डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों ने जनता का तेल निकाल दिया है.

मोदी सरकार कॉपोरेट मित्रों को लाभ पहुंचा रही है, युवा कांग्रेस करती है विरोध : उज्जवल प्रकाश

प्रदेश प्रवक्ता उज्जवल प्रकाश तिवारी ने कहा कि केंद्र में बीजेपी सरकार हर मुद्दे पर जुमला करते आया है. मोदी सरकार का हर काम कमोवेश अपने कॉपोरेट मित्रों अडाणी-अंबानी को लाभ ही पहुंचाना है. अपनी तानाशाही नीतियों से केंद्र सरकार ने देश की जनता और युवाओं को ठगने का काम किया है, जिसका अखिल भारतीय युवा कांग्रेस पुरजोर तरीके से विरोध करती है. इसे भी पढ़ें- सेवा">https://lagatar.in/municipal-corporation-has-issued-order-regarding-seva-sadan-in-haste-without-investigation-arun-chhaucharia/124221/">सेवा

सदन को लेकर नगर निगम ने बिना जांच किये जल्दबाजी में जारी किया आदेश : अरुण छौछरिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//