Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एलपीजी गैस की कीमतों में वृद्धि का विरोध, युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Latehar : केंद्र सरकार के द्वारा घरेलू व व्यवसायिक एलपीजी गैस की कीमतों में की गयी वृद्धि के खिलाफ जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने शहर में प्रदर्शन किया. इसकी अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव ने की. युवा कांग्रेस के सदस्यों ने समाहरणालय के समक्ष रसोई गैस सिलिंडर लेकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपये और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 350 रुपये की अप्रत्याशित वृद्धि की है. एक तो महंगाई आसमान छू रही है, उस पर रसोई व कॉमर्शियल गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी किये जाने से आम जनता महंगाई के बोझ तले दब जायेगी. सरकार ने होली के पूर्व महंगाई का तोहफा दिया है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-by-election-it-is-not-bajrangs-defeat-but-rajesh-thakurs-and-four-congress-ministers-defeat/">रामगढ़

उपचुनाव: यह बजरंग की नहीं बल्कि राजेश ठाकुर और कांग्रेस के चारों मंत्रियों की है हार
युवा प्रदेश को-ऑर्डिनेटर साजन कुमार ने कहा कि पिछले एक वर्ष में भाजपा की केंद्र सरकार ने लगातार पांचवी बार घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि की है. भाजपा की आर्थिक नीतियां पूरी तरह विफल है. जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ाकर भाजपा खुद के लिए कब्र खोद रही है. जनता के साथ किये गए विश्वासघात का बदला जनता आगामी चुनावों में भाजपा के खिलाफ वोट देकर लेगी. मौके पर विधानसभा अध्यक्ष मिथलेश पासवान, विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष रजक, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष मो. साजिद, मनिका प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार, विजेन्द्र उरांव, चंदन कुमार, बिक्की यादव, कुलदीप, रंजीत, धनंजय, नकुल यादव, मो. अख्तर, खलील, विशाल पासवान, नन्हे व सत्येंद्र चंद्रवंशी समेत कई युवा कांग्रेसी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : अंबा">https://lagatar.in/amba-prasads-mla-representative-bitka-was-murdered-by-pandey-gang-three-arrested/">अंबा

प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि बितका की हत्या पांडेय गिरोह ने करवाई थी, तीन गिरफ्तार 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही