Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता की मौत पर युवा कांग्रेस ने हल्ला बोल मार्च निकाला

मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत होने पर बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है. इसके विरोध में आज सोमवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के नेतृत्व में हल्ला बोल मार्च निकाला गया.
 

Patna :  मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत होने पर बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है. इसके विरोध में आज सोमवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के नेतृत्व में हल्ला बोल मार्च निकाला गया.

 

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम से मार्च निकाला गया, लेकिन पुलिस ने राजापुर पुल के पास  मार्च को  बैरिकेड लगा कर रोक दिय .इस पर पुलिस के साथ कांग्रेस नेताओं की हल्की झड़प भी हुई. खबर है कि कोतवाली पुलिस ने कई कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं को थाना में हिरासत में रखा.

 

 

हल्ला बोल मार्च  प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी शामिल थे. कांग्रेस ने रेप पीड़िता  की मौत के लिए राज्य की नीतीश सरकार और प्रशासन को जमकर कोसा.

 

कांग्रेस कार्यकर्ता दलित बेटी को न्याय दो, नीतीश का सुशासन आदि लिखे पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे.  उदय भानू चिब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. पटना की सड़कों पर मैं और मेरे साथियों ने इस अन्याय के खिलाफ सत्ता को झकझोरा.अब हर युवा, हर दलित, हर बेटी इस कुशासन काल के खिलाफ़ हल्ला बोलेगा.

 

जान लें कि मुजफ्फरपुर की रेप पीड़ित की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी. नौ वर्षीय बच्ची पीएमसीएच के गायनी वार्ड के आईसीयू में भर्ती थी. उसे शनिवार दोपहर एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर से रेफर किया गया था. जब उसे पीएमसीएच में लाया गया, तो उस समय उसकी स्थिति काफी गंभीर थी. एक बात और कि पीएमसीएच में बेड नहीं मिलने से इलाज में देरी के आरोप प्रशासन पर लगे थे.

 

अधीक्षक डॉक्टर आईएस ठाकुर के अनुसार बच्ची एसकेएमसीएच में 26 मई को भर्ती कराई गयी थी. वहां उसका इलाज चल रहा था, जब हालत ज्यादा खराब हो गयी तो उसे शनिवार को पीएमसीएच लाया गया. लेकिन  डॉक्टरों की लाख कोशिश के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका. बालिका के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही