Ranchi : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किये जाने के विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस ने रविवार शाम को राजधानी में मशाल जुलूस निकाला. प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के नेतृत्व में यह मशाल जुलूस कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से निकलकर अलबर्ट एक्का चौक तक गया. प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने मोदी सरकार पर देश के लोकतांत्रिक ढांचे को खत्म करने का आरोप लगाया. मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी की गई. इनका कहना था कि राहुल गांधी जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं. जनता उनके साथ है. अभिमान में डूबी मोदी सरकार को इसका पता अगले चुनाव में चल जाएगा. मशाल जुलूस में रांची जिलाध्यक्ष कुमार राजा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए.
: विख्यात बांसुरी वादक पंडित अजय प्रसन्ना और केडिया बंधु करेंगे कोशिश कॉन्सर्ट में शिरकत [wpse_comments_template]
युवा कांग्रेस ने टोल प्लाजा नाकाबंदी कार्यक्रम किया जारी
मोदी सरकार के विरोध में युवा कांग्रेस ने कई कार्यक्रम तय किया है. जिसमें 4 अप्रैल को हर जिला मुख्यालय में सत्याग्रह मार्च और 5 अप्रैल को हर टोल प्लाजा को जाम (नाकाबंदी) करना शामिल है. टोल प्लाजा जाम करने का कार्यक्रम तय कर दिया गया है. 1 - गिरिडीह जिला - डुमरी टोल प्लाजा 2 - धनबाद और जामताड़ा जिला – निरसा टोल प्लाजा 3 - गोड्डा, देवघर और दुमका जिला – सरैया टोल प्लाजा 4 - रांची नगर और रांची ग्रामीण जिला - ओरमांझी टोल प्लाजा 5 - रांची ग्रामीण का मांडर विधानसभा, लोहरदगा लातेहार, पलामू और गढ़वा जिला - मांडर टोल प्लाजा 6 - हजारीबाग और कोडरमा जिला - बरही टोल प्लाजा 7 - बोकारो (एक टीम) - जैनामोड़ टोल प्लाजा 8 - बोकारो जिला (दूसरी टीम) - तेलमचो टोल प्लाजा 9 - खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिला और (तमाड़ एवं सिल्ली विधानसभा) – तमाड़ टोल प्लाजा 10 - जमशेदपुर और चाईबासा जिला – आदित्यपुर टोल प्लाजा इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-renowned-flute-player-pandit-ajay-prasanna-and-kedia-brothers-will-participate-in-the-concert/">हजारीबाग: विख्यात बांसुरी वादक पंडित अजय प्रसन्ना और केडिया बंधु करेंगे कोशिश कॉन्सर्ट में शिरकत [wpse_comments_template]
Leave a Comment