Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवा कांग्रेस 30 जुलाई तक बनाएगी प्रखंड नगर कमेटी, 24 जिलों में होगा सम्मेलन

Ranchi  : झारखंड में युवा कांग्रेस अब संगठन मजबूती की राह पर है. इसके लिए प्रदेश युवा कांग्रेस ने फैसला लिया है कि प्रखंड नगर कमेटी बनायी जाएगी. इसके लिए 30 जुलाई तक की डेडलाइन तय किया गया है. यह फैसला पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हुई. कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शशि सिंह और दिनबंधु शर्मा ने की. प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने बताया कि बैठक में पांच प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनी है. तय हुआ है कि जुलाई माह में युवा कांग्रेस हर जिलों में एक सम्मेलन आयोजित करेगी. विधानसभा अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों को निर्देश मिला है कि वे अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के पदाधिकारियों से मिलकर समाधान निकालने का काम करेंगे. कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अलका लांबा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष निशा भगत, रोशन, कुलदीप, प्रदेश महासचिव उज्जवल प्रकाश तिवारी सहित युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/38-dsp-of-jharkhand-got-promotion-rajendra-kumar-chaudhary-became-asp/">झारखंड

के 38 डीएसपी को मिला प्रमोशन, राजेंद्र कुमार चौधरी बने एएसपी

एक बूथ - पांच यूथ पर काम करने का निर्देश

राष्ट्रीय सचिव शशि सिंह और दीनबंधु शर्मा ने युवा कांग्रेस और इसकी कमेटी की मजबूती के लिए अनुशासन पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया. शशि सिंह ने कहा, भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देश पर जिस-जिस कार्यक्रम को करने का निर्देश दिया जाएगा, उसे हर हाल में करना होगा. संगठन के विस्तार पर युवा कार्यकर्ताओं को विशेष जोर देना होगा. इसके अलावा शशि सिंह ने एक बूथ- पांच यूथ पर काम करने का निर्देश दिया.

देश में युवाओं से ही सरकार बदलेगी- अलका लांबा

दीनबंधु शर्मा ने कहा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सारे कार्यक्रमों जैसे - पद यात्रा और राष्ट्रीय कांग्रेस के तय कार्यक्रमों में भागीदारी सुनिश्चित किया जाए. राजेश ठाकुर ने कहा, युवा कांग्रेस की कमेटी काफी ऊर्जावान है. बस इसे दिशा दिखाने की जरूरत है. वहीं, अलका लांबा ने कहा, देश में युवाओं से ही सरकार बदलेगी. प्रदेश महासचिव उज्जवल प्रकाश तिवारी ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में युवा कांग्रेस की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गयी. दोनों राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-15-thousand-bjp-workers-will-leave-for-deoghar-to-participate-in-pm-modis-program/">गिरिडीह

: पीएम मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने 15 हजार बीजेपी कार्यकर्ता होंगे देवघर रवाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही