Chatra: चतरा के सिमरिया-बगरा सड़क पर कोयला लदे तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया है. उसका इलाज चल रहा है. दोनों युवक बगरा जा रहे थे.
दुर्घटना के बाद बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सिमरिया चौक पर शव रखकर प्रदर्शन किया. ग्रामीण मुआवजा, सरकारी नौकरी, नो एंट्री व्यवस्था लागू करने और बाईपास निर्माण की मांग कर रहे हैं. सड़क जाम से आवागमन बंद हो गया है.
घटना की सूचना मिलने पर सिमरिया सीओ गौरव कुमार राज और थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता कर जाम हटाया.