Search

 
 
 

पुलिस हिरासत में युवक मौत मामला : एसपी ने थाना प्रभारी को किया निलंबित

 
Sahibganj : तालझारी थाना हिरासत में लूट कांड के अभियुक्त देबु तूरी की मौत हो गई थी. जिसके बाद शुक्रवार सुबह आक्रोश भड़क गया था. इस मामले में  एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने कार्रवाई करते हुए तालझारी थाना प्रभारी निरंजन कच्छप को निलंबित कर दिया है. पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार भी निलंबित हुए हैं. राजमहल के इंस्पेक्टर राजीव रंजन को तालझारी थाना का प्रभार दिया गया है. इसे भी पढ़े- सावरकर">https://lagatar.in/pm-modi-tweeted-on-savarkars-death-anniversary-tribute-to-the-great-freedom-fighter-veer-savarkar-ji-on-his-death-anniversary/">सावरकर

की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन

स्थानीय लोगों ने थाना पर हमला किया था

गुरुवार की रात पुलिस हिरासत में देबु तूरी की मौत के बाद शुक्रवार सुबह आक्रोश भड़क गया है. स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर दिया. थाना पर भी हमला हुआ. जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे. मृतक के परिजन सड़क पर उतर गए और उसे जाम कर दिया था. जैसे-जैसे स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई वहां पहुंचने लगे. पुलिस प्रशासन की ओर से किसी के जाम स्थल पर नहीं पहुंचने से ग्रामीण एवं स्वजन आक्रोशित हो गए और करीब 12 बजे थाने पर हमला कर दिया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस की गोली दागनी पड़ी.इसके बाद भीड़ तितर बितर हुई थी. इसे भी पढ़े- सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-26-february-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।26 FEB।।झारखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय।।17 IAS का ट्रांसफर।।यूक्रेन संकटः झारखंड सरकार ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर्स।।यूक्रेन के राष्ट्रपति सरेंडर को तैयार!।।समेत कई खबरें और वीडियो [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही