Search

 
 
 

सर्पदंश से युवक की मौत, घर का था एकलौता कमाऊ सदस्य

 
Barkagaon : बड़कागांव थाना क्षेत्र के गोसाई बलिया निवासी मोहम्मद मुमताज के 22 वर्षीय बेटे मोहम्मद जफर को बीती रात करैत सांप ने डंस लिया. सांप के डंसने से उसकी मौत हो गई. वह अपने चाचा मो. बबलू के पास पतरातू प्रखंड स्थित पोंडा गेट गया था. रात में 3:00 बजे सो रहा था, तभी सांप ने उसे डंस लिया. परिजन उसे इलाज के लिए रांची रिम्स ले गए, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई. जफर घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. उसकी मौत के बाद माता-पिता जार-जार रो रहे हैं. युवक बड़कागांव स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करता था. इसे भी पढ़ें : काम">https://lagatar.in/compromise-with-the-quality-of-work-is-not-acceptable-jayant-sinha/">काम

की गुणवत्ता के साथ समझौता स्वीकार नहीं : जयंत सिन्हा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही