Search

 
 
 

Giridih News: बस की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक फरार

गावां-बासोडीह मुख्य मार्ग स्थित आमतरो पुल के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान गावां थाना क्षेत्र के खजिया निवासी पीयूष कुमार के रूप में हुई है.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: गावां-बासोडीह मुख्य मार्ग स्थित आमतरो पुल के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान गावां थाना क्षेत्र के खजिया निवासी पीयूष कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार पीयूष पिछले करीब दस दिनों से अपनी बुआ के घर बिरने गांव में रह रहा था. रविवार को वह डीजल लाने के लिए निकला था. इसी दौरान गंगा बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. 

Uploaded Image

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जबकि सूचना मिलने पर गावां थाना पुलिस ने बस को जब्त कर लिया. मृतक के भाई बबलू यादव ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद एंबुलेंस खराब होने के कारण घायल को बाइक से अस्पताल ले जाना पड़ा. 

 

उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय अस्पताल में समय पर समुचित इलाज और ऑक्सीजन की सुविधा नहीं मिल सकी, जिससे रास्ते में ही पीयूष ने दम तोड़ दिया. घटना से नाराज ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, फरार चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. 

 

जिला परिषद सदस्य पवन चौधरी और ग्रामीण अरविंद यादव ने क्षेत्र में नाबालिग चालकों द्वारा भारी वाहन चलाए जाने पर चिंता जताते हुए ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही