Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोयला लोड ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, विरोध में 5 घंटे सड़क जाम

Balumath (Latehar) : बालूमाथ थाना क्षेत्र के शेरगड़ा हाई स्कूल के पास एक ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई. मृतक की पहचान कीटन गंझू (26) के रूप में हुई. ट्रक में कोयला लोड था. घटना बुधवार की देर रात की है. गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने बालूमाथ-टंडवा मार्ग को जर्री सीसीएल बाइपास चौक के पास जाम कर दिया. ग्रामीण मृतक के परिजनों को बीस लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे. पूर्व मुखिया सुरेंद्र उरांव ने कहा कि सीसीएल का बाईपास सड़क होने के बावजूद भी कोयला वाहन शेरेगड़ा ग्रामीण सड़क से जाती है. इससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है. कई ग्रामीण असमय काल के गाल में समा चुके हैं. ग्रामीणों ने कोयले का परिवहन बाईपास सड़क से कराने की मांग की. प्रखंड उप प्रमुख कामेश्वर राम ने कहा कि कोयला वाहनों का परिचालन अगर ग्रामीण सड़क से होती है तो वाहन को ब्लैक लिस्टेड कराया जायेगा. जाम की सूचना मिलने पर पिकेट प्रभारी प्रेम कुमार व मुख्तार अंसारी दल बल मौके पर पहुंचे. उन्होंने शुक्रवार को सीसीएल से वार्ता कर नियम संगत मुआवजा दिलाने की बात कही. इसके बाद जाम हटाया गया. तकरीबन पांच घंटे तक सड़क जाम रही. इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/sunita-won-the-battle-of-ramgarh-said-people-will-not-be-deprived-of-development/">रामगढ़

के रण में सुनीता ने मारी बाजी, कहा- विकास से वंचित नहीं रहेगी जनता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही