Search

 
 
 

कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

 
Koderma: कोडरमा स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास बुधवार को एक युवक की लाश मिली. मृतक की पहचान भादोडीह निवासी मो. सद्दाम के रूप में हुई है.

पश्चिम केबिन के पास मिली लाश

जानकारी के अनुसार धनबाद-गया रेलखंड के पश्चिम केबिन के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. सूचना मिलने पर जीआरपी जवान मौके पर पहुंचे. घटना की सूचना परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन  पहुंचे. इसे भी पढ़ें- मोहन">https://lagatar.in/mohan-pandey-is-the-same-officer-whose-slogan-of-dgp-chor-was-echoed-in-the-assembly-while-living-in-piparwar/">मोहन

पांडेय वही अफसर हैं, जिनके पिपरवार में रहते विधानसभा में गूंजा था ‘डीजीपी चोर’ का नारा

कबाड़ी चुनने का काम करता था

परिजनों ने बताया कि मृतक कबाड़ी चुनने का काम करता था. वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था. सुबह जब वह कबाड़ी चुनने निकला होगा तो शायद ट्रेन की चपेट में आ गया होगा. जीआरपी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने में जुटी है. इसे भी पढ़ें- घूस">https://lagatar.in/in-the-case-of-taking-bribe-the-ssp-has-given-line-to-circle-inspector-mohan-pandey/">घूस

लेने के मामले में SSP ने सर्किल इंस्पेक्टर मोहन पांडेय को किया लाइन हाजिर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही