Search

 
 
 

अज्ञात पिकअप वैन की चपेट में आने से युवक की मौत

 
Godda : जिला के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. अज्ञात पिकअप वैन युवक को रौंदते हुए फरार हो गया. घटना शुक्रवार की दोपहर लाठीबाड़ी पेट्रोल पंप के ठीक सामने की है. पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम योगीया निवासी स्टीफन हेंब्रम पोड़ैयाहाट प्रखंड के ग्राम पुसाबाड़ी स्थित अपने ससुराल आया हुआ था. घरवालों के अनुसार बच्चे के बीमार होने की खबर मिलने के बाद पिता स्टीफन हेंब्रम ससुराल आया हुआ था. यहां से वापस अपने घर जाने के लिए बाइक पर सवार होकर निकला था. रास्ते में पेट्रोल पंप पर रूककर बाइक में तेल भरवा कर जैसे ही पंप से मुख्य सड़क पर आया कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार को रौंदते हुए निकल गया. पिकअप वैन से धक्का लगते ही बाइक सवार युवक सड़क से दूर छिटक गया और कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई. पिकअप वैन लेकर चालक फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पोड़ैयाहाट थाने की पुलिस भी आई और शव को उठवाकर अस्पताल ले गई. ससुराल वाले भी पहुंचे सबका रो रो कर बुरा हाल था. घटना को लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही