Ranchi : राजधानी रांची के बड़ा तालाब में डूबने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी है. मृतक की पहचान पुरानी रांची के इमामबाड़ा चौक का रहने वाला मोहम्मद अरफात के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि तालाब में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, आसपास छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक के तालाब में डूबने की जांच शुरु कर दी है.