Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा में सांप के काटने से युवक की मौत

Advertisement
Advertisement

रात में हुई घटना

Koderma: कोडरमा के मरकच्चो थाना क्षेत्र के तेलोडीह पंचायत में शुक्रवार को सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान संतोष साव के रूप में की गई है. घटना शुक्रवार रात्रि करीब 9 बजे की है. युवक रात में खाना खा कर घर मे सोया हुआ था. इस दौरान विषैले सांप ने उसे डंस लिया. इससे उसकी हालत बिगड़ गई.

कोडरमा सदर अस्पताल रेफर किया गया

बताया जाता है कि युवक का हालत बिगड़ते देख कर परिजनों ने पहले झाड़-फूंक करवाया. लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ. तब युवक को लेकर वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो गये. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई. अचानक हुई इस घटना से घर में मातम छाया हुआ है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घर में माता-पिता, पत्नी और बच्चे हैं.

[wpse_comments_template]

 

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही