Search

 
 
 

पलामू: कुएं में डूबने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

 
Medininagar: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से युवक की मौत हो गई. घटना सोमवार की सुबह मदनपुर गांव के रविदास टोला में हुई. जहां अर्द्ध विक्षिप्त युवक अरविंद कुमार की कुएं में गिरने से मौत हो गई. बताया जाता है कि सुबह युवक शौच के लिए घर से निकला था‌, लेकिन फिर घर नहीं लौटा. जब लोगों ने कुएं में उसके शव को देखा तो परिजनों को इसकी जानकारी दी. वहीं सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि युवक कुएं में कैसे गिरा. दूसरी तरफ छतरपुर थाना क्षेत्र के कचनपुर गांव की महिला प्रमिला देवी की बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गयी. बताया जाता है कि वह पंखे का तार लगा रही थी कि बिजली तार की चपेट में आ गयी. जहां करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. उक्त दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया.
इसे भी पढ़ें - Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-from-kadma-dies-due-to-drowning-in-swarnrekha-river-in-kapali/">Jamshedpur

: कपाली में स्वर्णरेखा नदी में डूबने से कदमा के युवक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही