Search

 
 
 

कोयल नदी में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत

 
Medininagar : जिले के मोहम्मदगंज थानान्तर्गत भीमचुल्हा शिव मंदिर के पास कोयल नदी में नहाने के दौरान एक युवक कग डूबने से मौत हो गई. युवक बिहार राज्य के नबीनगर थानान्तर्गत टन्डवा का सोनू तिवारी बताया जा रहा है, जो कपड़ा फेरी का काम करता था. कोयल नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि नहाने के क्रम में युवक जब देर तक बाहर नहीं निकला तो साथ में गए अन्य लड़कों ने शोर मचाया. फिर मंदिर के पुजारी ने इसकी सूचना मोहम्मदगंज थाना को दी. समाचार लिखे जाने तक पुलिसकर्मियों द्वारा युवक की खोजबीन जारी थी. इसे भी पढ़ें : पलामू:">https://lagatar.in/police-seized-sand-laden-tractor/">पलामू:

बनुआ मोड़ के पास मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही