Search

 
 
 

पलामू: ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

 
Bishunpur (Palamu): बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सलाम नवाटोली मोड़ के समीप एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिससे ट्रैक्टर में सवार लातेहार निवासी राजदेव सिंह, उम्र 35 वर्ष, की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर लातेहार से ईंट लेकर बनारी आया था. जहां से ईंट अनलोड करने के बाद वापस जाने के क्रम में सलाम नवाटोली मोड़ के समीप तीखा मोड़ होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे यह घटना घटी. घटना की सूचना मिलने के बाद बिशुनपुर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. इसे भी पढ़ें - कांके">https://lagatar.in/grand-event-of-manda-puja-in-kanke-devotees-flew-flowers-of-faith-from-the-sky/">कांके

में मण्डा पूजा का भव्य आयोजन, भोक्ताओं ने आकाश से उड़ाए आस्था के फूल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही