Search

 
 
 

कोडरमा में दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, 4 गंभीर

 

Koderma: जयनगर थाना क्षेत्र के गरचांच के पास शनिवार को दो बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर में युवक की मौत हो गयी. इस घटना में बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनमें दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है.

पेट्रोल पंप के पास हुई दुर्घटना

मिली जानकारी के अनुसार बाइक से तीन लोग महुआगढा से जयनगर आधार कार्ड बनवाने के लिए आ रहे थे. इसी दौरान जयनगर गरचांच पेट्रोल पंप के पास विपरित दिशा से तेज गति से आ रही अन्य बाइक के साथ जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में दोनों मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रसार">https://english.lagatar.in/prasar-bharati-vacancies-for-various-posts-apply-soon/48231/">प्रसार

भारती ने विभिन्न पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

तौफीक अंसारी की मौत

घायलों में एक बच्ची सबीना खातून के अलावा तौफीक अंसारी, फातिमा खातून, मोहन यादव और कौशिक कुमार के नाम शामिल हैं. आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान तौफीक अंसारी की मौत हो गई. वहीं दो अन्य लोग मनोज यादव और कौशिक कुमार को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. इधर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही