Search

 
 
 

लातेहार: सड़क दुर्घटना मे युवक की मौत

 
Latehar: सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. युवक की शिनाख्त शहर के राजहार ग्राम निवासी सोहन भुईयां के पुत्र सुनील भुईयां के रूप में की गयी है. घटना रविवार की अपराह्न तकरीबन चार बजे की है. जानकारी के अनुसार एक बाइक में सवार सुनील भुईयां व अन्य दो युवक नवरंग चौक से रेलवे क्रासिंग की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में उनकी बाईक विपरित दिशा से आ रही एक हाइवा (जेएच-81इडब्ल्यू- 4814) की चपेट में आ गयी. मौके पर ही सुनील भुईयां की मौत हो गयी. बाइक में सवार दो अन्य युवक घटना स्थल से फरार हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा सदल बल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है. हाइवा चालक भी मौके से फरार हो गया. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग:">https://lagatar.in/one-injured-in-knife-fight-between-youths/">हजारीबाग:

दो युवकों के बीच हुई चाकूबाजी में एक घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही