Search

 
 
 

सड़क हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने गिरिडीह-गांडेय मार्ग 12 घंटे रखा जाम

 
Bengabad (Giridih) : गिरिडीह-गांडेय मार्ग पर बघरा के समीप मंगलवार की रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भंडारीडीह पंचायत स्थित केशोटांड़ गांव निवासी मोहम्मद मोहसिन के रूप में हुई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार रात से ही गिरिडीह-गांडेय मार्ग को  जाम कर दिया. बुधवार की सुबह प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. सदर एसडीपीओ बिनोद रवानी, सदर सीओ मो. असलम, बेंगाबाद सीओ प्रियंका प्रियदर्शनी, बीडीओ निशा कुमारी बेंगाबाद और मुफ्फसिल थाना की पुलिस के साथ पहुंच कर लोगों को काफी समझाया. अधिकारियों ने मृतक के आश्रित को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा और अन्य सुविधाएं देने और वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया. तब ग्रामीण शांत हुए और करीब 12 घंटे बाद जाम हटाया. अधिकारियों ने निजी स्तर से मृतक के परिजन को तत्काल अर्थिक सहयोग दिया. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

बाइक से घर लौट रहा था मोहम्मद मोहसिन

बताया गया कि 25 वर्षीय मोहम्मद मोहसिन सोमवार की रात गिरीडीह से काम कर बाइक से अपने घर केशोटांड़ लौट रहा था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गई. दुर्घटना में कार भी पलट गया. हालांकि कार पर सवार लोग सुरक्षित बच गए और मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों के सहयोग से बाइक सवार युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद ग्रामीण शव को लेकर वापस घटनास्थल के समीप पहुंचे और सड़क जाम कर दी. युवक की शादी एक वर्ष पहले ही हुई थी. वह घर का इकलौता कमाउं सदस्य था. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. यह भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/ed-raids-mla-amba-prasads-hideout-for-the-second-day/">विधायक

अंबा प्रसाद के ठिकाने पर दूसरे दिन भी ईडी की छापेमारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही