Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चमेली झरना में डूबा युवक, वीक्षकों ने डीईओ से पारिश्रमिक दिलाने की लगाई गुहार

Hazaribagh : हजारीबाग स्थित इचाक प्रखंड के चमेली झरना में गुरुवार को 18 वर्षीय युवक डूब गया. चौपारण से गोताखोरों की टीम मंगवाकर उसकी तलाश कराई जा रही थी. युवक प्रिंस कुमार इचाक भुसाई का रहने वाला है. वह अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था और वह झरने में गिर गया. उसके बाद स्थानीय लोगों को जानकारी मिली, तो पुलिस का सूचना दी गई. खबर लिखे जाने तक उसकी की तलाश जारी थी. इस संबंध में थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद युवक की तलाश जारी है. इसे भी पढ़ें :  फर्जी">https://lagatar.in/rjde-is-unable-to-take-action-against-the-clerk-who-was-punished-for-fake-appointment/">फर्जी

नियुक्ति में सजा पाने वाले लिपिक पर एक्शन नहीं ले पा रहीं आरजेडीई

वीक्षकों ने डीईओ से पारिश्रमिक दिलाने की लगाई गुहार

जैक की ओर से ली जानेवाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा खत्म हो गई, लेकिन दर्जनों वीक्षकों को उनका पर्याप्त पारिश्रमिक भुगतान नहीं किया गया है. वीक्षकों ने हजारीबाग के डीईओ को पत्र लिखकर पारिश्रमिक भुगतान की गुहार लगाई है. पत्र में बताया गया है कि परीक्षा केंद्र पर वीक्षकों को ड्यूटी पर लगाया गया था. परीक्षा खत्म होने के बाद वीक्षकों को पर्याप्त भुगतान नहीं किया गया है. कई वीक्षकों को प्रतिदिन ड्यूटी के अनुसार महज 25 रुपए के हिसाब से भुगतान किया गया है. वहीं दूसरे परीक्षा केंद्रों पर इंटर की ड्यूटी करनेवाले वीक्षकों को 35 रुपए दिए गए हैं. केंद्राधीक्षक ने भी स्वीकार किया है कि 25 रुपए ही दिए गए हैं. वहीं कई वीक्षकों को एक भी रुपए नहीं दिए गए हैं. वीक्षकों ने डीईओ से गुहार लगाई है कि केंद्राधीक्षक से उनकी पूरी पारिश्रमिक दिलाएं. पत्र की प्रतिलिपि डीसी, जैक और आरडीडीई को भी दी गई है. [caption id="attachment_614460" align="alignnone" width="576"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/deo-letter_217.jpg"

alt="वीक्षकों ने डीईओ से पारिश्रमिक दिलाने की लगाई गुहार" width="576" height="1280" /> वीक्षकों ने डीईओ से पारिश्रमिक दिलाने की लगाई गुहार[/caption] इसे भी पढ़ें : स्मार्ट">https://lagatar.in/if-sms-is-not-coming-after-installation-of-smart-meter-then-consumer-should-contact-the-nearest-electricity-office/">स्मार्ट

मीटर लगने के बाद एसएमएस नहीं आ रहा, तो निकट के बिजली कार्यालय से संपर्क करें उपभोक्ता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही