Search

 
 
 

रजरप्‍पा मंद‍िर के पास नदी में बहा युवक, खोजबीन में जुटे गोताखोर

 
Ramgarh : रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर स्थित भैरवी नदी में शनिवार को एक युवक बह गया. युवक की पहचान गोला निवासी संतोष मांझी के रूप में हुई. घटना को लेकर बताया जाता है कि शनिवार को युवक छिलका पुल पार कर मंदिर की तरफ आ रहा था. इस दौरान नदी की तेज धार को देखकर कई लोगों ने उसे नदी पार करने से मना किया, मगर वह नहीं माना. थोड़ी दूर जाने के बाद वह लड़खड़ाने लगा. पैर फ‍िसला और ग‍िरने के साथ ही नदी की तेज धार में बह गया. नदी का बहाव इतना तेज था क‍ि लोग देखते रह गए और युवक बह गया. लोगों ने तत्‍काल इसकी सूचना रजरप्पा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम रजरप्पा मंदिर क्षेत्र पहुंची और युवक के बारे में जानकारी ली. स्‍थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का पता लगाया जा रहा है. खबर ल‍िखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं म‍िल पाया था. इसे भी पढ़ें-­­­­ देवघर">https://lagatar.in/delhi-police-has-registered-a-case-against-deoghar-dc-manju-nath-bhajantri/">देवघर

DC मंजू नाथ भजंत्री के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने किया मामला दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही