Search

 
 
 

रांची के सुखदेवनगर में शराब पीने के बाद हुए विवाद में युवक ने फोड़ा बम, एक घायल

 
Ranchi : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित चूड़ी गली में शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक युवक ने बम विस्फोट किया. इस घटना में दूसरा युवक घायल हो गया. बताया जाता है कि शनिवार देर रात कुछ युवक हर दिन की तरह शराब पीकर घर लौटते हुए हंगामा करने लगे. कल दो परिवारों के कुछ युवक शराब पीकर घर लौटे.

अभिभावकों ने घर लौटे युवकों को डांटना शुरू कर दिया

दोनों परिवारों को अभिभावकों ने घर लौटे युवकों को डांटना शुरू कर दिया, लेकिन मामला इतना बढ़ा कि दोनों परिवार के कुछ लोग आपस में भिड़ गये. इसी बीच बिट्टू नामक युवक ने गुस्से में आकर गुल के डिब्बे में बनाया गया बम जमीन पर पटक दिया. बम के फटने पर एक धमाका हुआ. धमाके में रोहित तिर्की नाम का युवक घायल हो गया.

घायल युवक को रिम्स में भर्ती कराया गया 

बम फटने की सूचना पर सुखदेवनगर थाना की पुलिस चूड़ी गली पहुंची. तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया. घायल रोहित की बांह और छाती पर बम के स्पलिंटर लगे हैं, जिस वजह से उसकी दोनों जगह की चमड़ी जल गयी है. रिम्स में उसका इलाज किया जा रहा है. घटना के बाद आरोपी बिट्टू फरार हो गया, उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही