Search

 
 
 

रांची में 14 दिसंबर से युवा महोत्सव, 12 दिसंबर तक प्रतिभागी कर सकेंगे पंजीकरण

 
Ranchi: गुरुवार को विकास भवन स्थित जिला खेल पदाधिकारी के कार्यालय में रांची जिला और प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव 2025 के लिए एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने की, जिसमें नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रौशन कुमार, गौरव अग्रवाल, अनुभव चक्रवर्ती, कौशल किशोर, जिला खेल समन्वयक आशीष कुमार बनर्जी और जिला पर्यटन विशेषज्ञ रोशन कुमार भी उपस्थित थे. बैठक में झारखंड खेल एवं युवा कार्य विभाग द्वारा 14 दिसंबर से आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई. बताया गया कि 14 दिसंबर को रांची में जिला स्तरीय और 16 दिसंबर को प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन ऑड्रे हाउस में किया जाएगा. इस महोत्सव में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, एकल लोकनृत्य, एकल लोकगीत, चित्रकला, भाषण, विज्ञान मेला (एकल), कहानी लेखन, कविता लेखन, विज्ञान मेला (सामूहिक), फोटोग्राफी शामिल हैं. प्रतिभागियों को इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 12 दिसंबर तक विकास भवन स्थित जिला खेल कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा. प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा और सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/bjp-mp-sambit-patra-attacked-rahul-gandhi-in-a-press-conference-said-there-is-no-hesitation-in-calling-traitor/">भाजपा

सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर हल्ला बोला, कहा, गद्दार कहने में कोई झिझक नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही