Search

 
 
 

CRPF में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, रांची में इस दिन से होगी भर्ती प्रकिया

 
18-23 नवंबर तक रांची में होगी भर्ती प्रकिया Ranchi :   नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में काम करने का बेहतरीन मौका है. सीआरपीएफ ने कांस्टेबल पदों पर वैकेंसी निकाली है. रांची धुर्वा के सैंबो स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्रुप केंद्र में 18 से 23 नवंबर तक भर्ती प्रक्रिया होगी. ग्रुप केंद्र के डीआइजी पी. कुजूर ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में भर्ती के लिए रुपयों की जरूरत नहीं है. यदि कोई नियुक्ति के नाम पर पैसे ले रहा है तो इसकी जानकारी निकटतम थाना या ग्रुप के अधिकारियों को दी जा सकती है. ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही